Birth Certificate Online Registration [Apply] 2024 at home: घर बैठे बन जायेगा बर्थ सर्टिफिएट, ऐसे कर पायेंगे ऑनलाइन अप्लाई 

Birth Certificate Online Registration Apply 2024, बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनता है, : जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम नियम 1969 के अनुसार हर नागरिक के पास अपना जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। ऐसे में जरूरी है कि आपके पास यह महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होना चाहिए।

आजकल नियम के अनुसार व्यक्ति के जन्म के 21 दिन बाद तक जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है। अगर किसी कारणवश आपने अपना या अपने बच्चों का अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो आपको  किसी सरकारी दफ्तर में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर बैठे आसानी से ऑनलाइन अप्लाई करके भी बना सकते हैं।  आज की इस पोस्ट में हम ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे अप्लाई करना है इसकी जानकारी देंगे।

बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बर्थ सर्टिफिकेट में बच्चों के जन्म से संबधित बहुत सी महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां दर्ज होती हैं। जन्म प्रमाण पत्र को पहचान पत्र के रूप में भी काम में लिया जाता है। इसलिए रूल भी बना हुआ है की जन्म के 21 दिन के अंदर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अप्लाई कर देना चाहिए।

अब केंद्र सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनाना बहुत ही आसान कर दिया है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपना या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है।

Documents Required for Online Birth Certification at Home  

अगर आप घर बैठे अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। 

  • राशन कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पहचान पत्र 
  • अपने माता-पिता का आधार कार्ड 
  • शिशु के अस्पताल के सभी आवश्यक दस्तावेज 
  • अपना स्थाई पता 
  • जन्म के दौरान अस्पताल की रसीद 
  • अस्पताल के द्वारा प्राप्त किया गया प्रमाण पत्र

Birth Certificate Online Registration [Apply] process 2024

बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं: जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के बर्थ और डेथ रेजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के मेन पेज पर जाकर यूजर लॉगिन के पेज पर जाकर जनरल पब्लिक साइन अप पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपको साइन अप की प्रक्रिया को कंप्लीट करने के बाद इसे लॉगिन करना है।
  • लोगिन करने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे। जिनमें से आपको बर्थ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी डाक्यूमेंट्स को सही से फील करके सबमिट कर देना है। 
  • अब आपसे यहा पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जो फीस मांगी गई है उसका भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
  • फॉर्म सबमिट करने के कुछ दिन बाद आपका बर्थ सर्टिफिकेट बनकर आपके पास आ जाएगा।

इस तरह से आप घर बैठे बड़ी आसानी से इन दो तीन स्टेप्स और जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ अपना बर्थ सर्टिफिकेट बना सकते हैं।

Leave a Comment