Dhanteras Par kya kharidna Chahiye 2024: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, यह वस्तुएं से बरसेगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा

Dhanteras Update 2024: दिवाली हिंदू धर्म में सबसे विशेष त्योहारों में से एक है। और दिवाली के पहले दिन धनतेरस मनाया जाता है । इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा । ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है।आप भी हर साल धनतेरस के दिन कुछ ना कुछ जरूर खरीदने होंगे लेकिन क्या आपको पता है ,कि धनतेरस के दिन कौन सी वस्तु खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। तो चलिए जानते हैं आज की हमारी इस पोस्ट में हमें धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन हम शाम के समय मुहूर्त से मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर ,भगवान गणेश, और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं और खरीदारी करने के लिए बाजार भी जरूर जाते हैं। धनतेरस के दिन विशेष रूप से बर्तन, झाडू, सोना, चांदी आदि वस्तुओं की खरीदारी की जाती है।

Dhanteras Par kya kharidna Chahiye 2024

शुभ मुहूर्त में और शुभ वस्तु खरीदने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि धार्मिक रूप से भी सुख समृद्धि आती है तो चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन कौन सी वस्तु खरीदनी चाहिए। जिसे खरीदने से मां लक्ष्मी की भरपूर कृपा प्राप्त होती है।

  • सोना- धनतेरस पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस पर सोना खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  • चांदी- चांदी या चांदी से बने आभूषण खरीदने बहुत शुभ माने जाते हैं।
  • पीतल -धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है।
  • धातु का दीपक-धातु का दीपक कारोबार में धातु का दीपक खरीदना शुभ माना जाता है।
  • झाड़ू – धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी खुश हो जाती है। इस दिन विशेष रूप से सीखो या फूलों वाला झाड़ू खरीदना चाहिए।
  • साबुत धनिया-  अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है, तो आपको धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
  • कुबेर यंत्र – कुबेर भगवान को खुश करने के लिए और अपने घर  में सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिनभूलकर भी ना खरीदे यह वस्तुएं

Dhanteras Update 2024: धनतेरस के दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है । इसलिए इस दिन काले रंग का कपड़ा नहीं खरीदना चाहिए, लोहे से बना सामान नहीं खरीदना चाहिए और प्लास्टिक वगैरा नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही इस दिन शनि, केतु और राहु से बनी चीज खरीदने से बचना चाहिए।

Leave a Comment