India Post GDS 3rd Merit List 2024: कब आएगी? जानिए सबसे ताजा अपडेट!

India Post GDS 3rd Merit List 2024: अगरआपने इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2024 के लिए आवेदन किया है और इसकी तीसरी मेरिट लिस्ट के इंतजार में हैं क्योंकि अभी तक आपका सिलेक्शन नहीं हुवा है तो घबराइए नहीं, क्योंकि आपके लिए अच्छी खबर आने वाली है! India Post GDS 3rd Merit List इसी महीने (अक्टूबर 2024) के आखिर में जारी होने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं कैसे और कब आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।

India GDS 3rd Merit List 2024

17 सितंबर 2024 को इंडिया पोस्ट ने GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की थी। अगर आपका नाम उस लिस्ट में नहीं आया है, तो ये आपके लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। लेकिन कोई बात नहीं, अभी भी एक मौका है—तीसरी मेरिट लिस्ट अब जल्द ही जारी होने वाली है।

यह लिस्ट खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अब तक चयनित नहीं हुए हैं। अगर योग्यता और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया के बाद सिलेक्शन की संभावनाएं आपको हैं। तो आपका नाम इस लिस्ट में भी आ सकता है!

कब आएगी GDS 3rd Merit List?

GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट आखिर कब जारी होगी इसके लिए अभी कोई आधिकारिक सुचना अभी नही आई है। सूत्रों की मानें, तो यह अक्टूबर 2024 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई पक्की तारीख नहीं आई है। हमारी सलाह है की आप इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इसे रेगुलर चेक करते रहें।

GDS 3rd Merit List कैसे डाउनलोड करें?

अब जब लिस्ट आने ही वाली है तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि इसे डाउनलोड कैसे किया जाता है। चिंता मत कीजिए ये बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: अपने ब्राउज़र में indiapostgdsonline.gov.in को ओपन करें
  2. लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन देखें: होमपेज पर “Latest News” या “Announcements” सेक्शन मिलेगा
  3. GDS 3rd Merit List लिंक पर क्लिक करें: आपको “GDS 3rd Merit List 2024” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  4. PDF डाउनलोड करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद PDF फाइल खुलेगी, जिसे आप अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं
  5. नाम या रोल नंबर चेक करें: डाउनलोड की गई फाइल में अपना नाम या रोल नंबर ढूंढें
  6. अगर आपने फर्स्ट और सेकंड लिस्ट डाउनलोड की थी तो तीसरी लिस्ट के लिए भी वाही प्रोसीजर है

तीसरी मेरिट लिस्ट में किसका सिलेक्शन होगा?

तीसरी मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जिनका सिलेक्शन अभी तक नहीं हुवा है। लेकिन इसके लिए अच्छे स्कोर और योग्यता के आधार पर अपनी जगह ही लिस्ट बनेगी। इस लिस्ट में नाम आने के बाद, आपको जल्द से जल्द अपने दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे ताकि सत्यापन प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो।

इसलिए अगर आप इस लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपके सभी जरूरी कागजात तैयार हों। इनमें आपका शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेज आपको रेडी रखने चाहिए।

Leave a Comment