Kartik Purnima Date 2024: भूल कर भी न करे ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान 

Kartik Purnima Date 2024, kartik purnima kab hai: हमारा देश अलग अलग संस्कृति और विभिन्न धर्मों का देश है। यहां पर हर त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इन्हीं त्योहारों में से एक है कार्तिक पूर्णिमा। कार्तिक पूर्णिमा एक ऐसा त्यौहार है जो हिंदुओं, सिखों और जैनियों द्वारा कार्तिक महीने की पूर्णिमा अर्थात 15 वे दिन मनाया जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 शुक्रवार के दिन है।

जानिए कार्तिक पूर्णिमा का क्या है महत्व

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर असुर का वध किया था। और इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को भगवान विष्णु  के सम्मान में भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता है कि इस दिन भगवान पवित्र नदियों में अवतरित हुए थे। इसीलिए इस दिन भक्त पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। माना जाता है कि पवित्र नदियों में स्नान करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है

Kartik Purnima Date 2024

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को सुबह 6:19 मिनट से लेकर 16 नवंबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट तक है। भगवान की कृपा पाने के लिए कार्तिक के पूरे महीने व्रत रखा जाता है इसीलिए इस महीने को सबसे पावन महीना भी कहा जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा व्रत की विधि

अगर आप कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रख रहे हैं तो इस दिन आपको शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। अपने पास में स्थित मंदिर में दान धर्म करें, प्रार्थना करें, भगवान को भोग चढ़ाए, घर को साफ सुथरा करके घर में शिव की पूजा रख सकते हैं। साथ ही पौराणिक कथाओं का पाठ भी कर सकते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान

इस बार Kartik Purnima Date 2024 में सबसे महत्वपूर्ण चीज कार्तिक स्नान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। इसीलिए इस दिन भक्त पवित्र नदी गंगा, जमुना में डुबकी लगाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है। भारत के कुछ हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश और वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है गंगा नदी के घाटों पर हजारों मिट्टी के दिए से रोशनी की जाती है। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूलकर भी ना करेंगे काम 

हिंदू ग्रंथो के अनुसार अगर आप कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रख रहे हैं तो भूल कर भी यह गलतियां ना करें।

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मांस मछली ग्रहण न करें 
  • इस दिन किसी से झगड़ा या गाली गलौज भी नहीं करनी चाहिए
  • घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए
  • मन में नकारात्मक विचार लाने से बचना चाहिए 
  • किसी के भी बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए

Leave a Comment