DA Chart New 2024: केंद्र सरकार का कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, DA चार्ट में देखें महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने के साथ कितनी हो जायेगी आपकी सैलरी

DA Chart New 2024: केंद्र सरकार हर साल दो बार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करती है। महंगाई के चलते कर्मचारियों को उनके जीवनयापन की लागत को मैनेज करने के लिए DA जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। इस बढ़ोतरी के तहत हर महीने कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA मिलता है।

अब एक बार फिर से महंगाई भत्ता बढ़ने की घोषणा होने वाली है। ऐसा जल्द ही होगा और 4% के आस पास बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह बढ़ोतरी खासकर मौजूदा महंगाई के समय में बहुत फायदेमंद साबित होगी। इससे कर्मचारियों को उनके मासिक बजट में राहत मिलेगी और दैनिक खर्चों का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी।

DA Chart New 2024 | DA बढ़ोतरी से अन्य भत्तों पर इफेक्ट

महंगाई भत्ते में वृद्धि सिर्फ एक अतिरिक्त आय का स्रोत नहीं है बल्कि इसका असर अन्य भत्तों पर भी पड़ता है। सरकारी नियमों के अनुसार, जब DA 50% तक पहुँच जाता है, तो कुछ अन्य महत्वपूर्ण भत्तों में 25% तक की भी बढ़ोतरी हो जाती है। जैसे – 

1. House Rent Allowance (HRA): जो कर्मचारी सरकारी आवास में नहीं रहते उन्हें HRA मिलता है। DA में बढ़ोतरी से HRA में भी 25% की वृद्धि होगी जिससे किराए पर रहने वाले कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिलेगी।

2. Children Education Allowance (CEA): DA बढ़ोतरी से बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाला CEA भी 25% तक बढ़ जाएगा। पहले जो CEA 2,812.5 रुपये प्रति माह था वह अब बढ़कर 3,515.6 रुपये हो जाएगा।

3. Special Allowance for Women with Disabled Children: इस भत्ते में भी 25% की वृद्धि होगी, जिससे महिला कर्मचारियों को अपने विकलांग बच्चों की देखभाल में आर्थिक सहायता मिलेगी।

4. Hostel Subsidy: वे कर्मचारी जो अपने बच्चों को होस्टल में रखते हैं, उन्हें मिलने वाली सब्सिडी में भी 25% की बढ़ोतरी की जाएगी।

Latest DA Hike Update

वर्तमान में DA 50% है। यह लास्ट टाइम जनवरी में इंक्रीज होने के बाद इतना हुवा था। अब लेकिन जुलाई मंथ से बढ़ने वाले डीए की जल्द घोषणा हो सकती है। श्रम मंत्रालय के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर DA की दर निर्धारित होती है। कुछ विश्लेषकों का अनुमान है कि जुलाई 2024 में DA में 3 से 4% की और वृद्धि हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह 53% तक पहुँच जायेगा।

Salary पर DA बढ़ोतरी का सीधा असर

DA में यह Increase सीधे केंद्रीय कर्मचारी की Salary पर प्रभाव डालेगा। इसे एक Example से समझते हैं:

मान लीजिए, किसी Employee का Basic pay ₹45,700 है। पहले, जब DA 46% था, तो उसे ₹21,022 DA के रूप में मिलते थे। अब DA 50% होने पर यह Amount बढ़कर ₹22,850 हो गया है। अभी 3 से 4 % और बढ़ने पर इसमें लगभग 2000 रुपए और जुड़ जायेंगे।

Leave a Comment